नागपुर। महल इलाके में सोमवार रात औरंगजेब की कब्र विवाद को लेकर हिंसा भड़क उठी। विश्व हिंदू परिषद ने कब्र ढहाने की मांग करते हुए पुतला फूंका, जिसके बाद पथराव और तोड़फोड़ शुरू हो गई। उपद्रवियों ने घरों पर हमला किया, सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों में आग लगा दी और पुलिस पर भी हमला कर दिया, जिसमें DCP निकेतन कदम कुल्हाड़ी से घायल हो गए। हालात काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए और 55 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस कमिश्नर ने शहर में BNS की धारा 163 लागू कर दी, जबकि शांति बहाली के लिए 20 पुलिस टीमें तैनात की गई हैं। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के साथ बैठक कर उन्हें नागपुर भेजा और रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए। वहीं, छत्रपति संभाजीनगर में औरंगजेब की कब्र की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जहां SRPF की एक कंपनी और दो प्लाटून तैनात किए गए हैं।
नागपुर में औरंगजेब कब्र विवाद पर बवाल, पथराव-आगजनी, DCP पर हमला!




