मुम्बई। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर सैयद आबिद अली का निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। आबिद का निधन अमेरिका में हुआ। इस दिग्गज क्रिकेटर ने भारतीय टीम की ओर से 34 इंटरनेशनल मैच खेले थे। वह मूल रुप से हैदराबाद की ओर से खेलते थे। आबिद अली के निधन की खबर उत्तरी अमेरिका क्रिकेट लीग (एनएसीएल) ने साझा की। एनएसीएल ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘‘भारतीय क्रिकेटर आबिद अली के निधन की खबर साझा कर रहे हैं वह आजकल कैलिफोर्निया के ट्रेसी में रह रहे थे उनकी उल्लेखनीय विरासत हमें उत्कृष्टता के लिए प्रयास करने के लिए प्रेरित करती है। गौरतलब है कि उत्तरी अमेरिका क्रिकेट लीग और उत्तरी कैलिफोर्निया क्रिकेट संघ (एनसीसीए) खाड़ी क्षेत्र में क्रिकेट के विकास में उनके अथक प्रयासों और योगदान के लिए उनका आभारी है है। आइए हम उन्हें अपनी प्रार्थनाओं में याद करें और उनकी उल्लेखनीय विरासत का जश्न मनाएं।’’
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सैयद आबिद अली का 83 वर्ष की उम्र में निधन




