नई दिल्ली। बजट सत्र के तीसरे दिन ट्राय लैंग्वेज नीति और वोटर लिस्ट से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। गृह मंत्री अमित शाह सहकारी क्षेत्र में प्रशिक्षण और अनुसंधान के लिए त्रिभुवन सहकारी यूनिवर्सिटी बिल, जबकि केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ऑयलफील्ड अमेंडमेंट बिल पेश करेंगे। मंगलवार को मल्लिकार्जुन खड़गे के “ठोकेंगे” बयान पर हंगामा हुआ, जब डिप्टी चेयरमैन ने उन्हें रोकते हुए कहा कि वह पहले ही बोल चुके हैं। खड़गे ने इसे तानाशाही करार दिया और हाथ जोड़कर बोलने की अनुमति मांगी, लेकिन उन्हें बैठने को कहा गया। इसके बाद उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों पर कड़ा जवाब देंगे, जिस पर आपत्ति जताए जाने पर उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका मतलब नीतियों की आलोचना से था।
बजट सत्र में हंगामा: खड़गे के ‘ठोकेंगे’ बयान पर विवाद!




