चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने पर टीम इंडिया ने रवींद्र जडेजा को बेस्ट फील्डर का मेडल दिया। टीम के ड्रेसिंग रूम में फील्डिंग कोच टी दिलीप ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। जडेजा ने गेंदबाजी में 10 ओवर में 30 रन देकर एक विकेट लिया, जबकि बल्लेबाजी में 9 रन बनाकर नाबाद रहे।
भारत ने रविवार को दुबई में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने 251 रन बनाए, जिसके जवाब में भारतीय टीम ने कप्तान रोहित शर्मा की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 49वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।




