औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग पर सीएम फडणवीस का समर्थन, सांसद उदयनराजे भोंसले ने कहा – ‘जेसीबी भेजकर गिरा दो!’नई दिल्ली

Must read

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने छत्रपति संभाजीनगर जिले के खुल्दाबाद में स्थित मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग का समर्थन किया है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कदम कानूनी दायरे में रहकर ही उठाया जाना चाहिए, क्योंकि यह एक संरक्षित स्थल है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि कांग्रेस शासन के दौरान इस स्थल को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के संरक्षण में रखा गया था। इस मांग को लेकर भाजपा के सातारा सांसद और छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज उदयनराजे भोंसले ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि औरंगजेब की कब्र को हटाने की जरूरत है और इसे गिराने के लिए एक जेसीबी मशीन भेजी जानी चाहिए। उन्होंने औरंगजेब को चोर और लुटेरा बताते हुए कहा कि उसकी कब्र पर श्रद्धांजलि देने वाले लोग उसके विचारों को आगे बढ़ा सकते हैं, इसलिए उन्हें उसकी कब्र को अपने घर ले जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि छत्रपति शाहजी महाराज, राजमाता जीजाऊ, छत्रपति शिवाजी महाराज और छत्रपति संभाजी महाराज के बारे में अपमानजनक बयान देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article