देश के विकास में सीआईएसएफ की अहम भूमिका : अमित शाह

Must read

चेन्नई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को तमिलनाडु के अरक्कोणम में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के 56वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने सीआईएसएफ की पत्रिका सेंटिनल का विमोचन किया और परेड का निरीक्षण किया। सीआईएसएफ के देश विकास में योगदान की सराहना करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा, कि सीआईएसएफ ने बीते 56 वर्षों में देश के औद्योगिक सुरक्षा तंत्र को मजबूत किया है। देश के विकास और सुरक्षा में इसकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। मैं सीआईएसएफ के प्रत्येक कर्मी को उनके योगदान के लिए बधाई देता हूं। शहीद जवानों को श्रद्धांजलि गृह मंत्री ने सीआईएसएफ के 127 शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, इन जवानों ने विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा कर्तव्यों का पालन करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है। उनका बलिदान ही भारत को दुनिया के सामने गर्व से खड़ा करता है। तमिल भाषा को लेकर बड़ा ऐलान अमित शाह ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की भर्ती में मातृभाषा को शामिल करने की घोषणा करते हुए कहा, कि अब उम्मीदवार तमिल सहित 8 भाषाओं में परीक्षा दे सकेंगे। उन्होंने तमिलनाडु सरकार से मेडिकल और इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में तमिल भाषा को शामिल करने का अनुरोध किया।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article