नोएडा। नोएडा के थाना सेक्टर 63 स्थित बहलोलपुर के पास चोटपुर में स्थित झुग्गी झोपड़ियों कॉलोनी में अचानक भीषण आग लग गई। इस दौरान सिलेंडर फटने से आग ने देखते ही देखते हैं, विकराल रूप धारण कर लिया। झुग्गियों में रह रहे लोगों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस और दमकल की गाडियां मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। लेकिन आग पर काबू पाने से पहले दो दर्जन झुग्गी पूरी जल कर खाक हो गई।चीफ फायर अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि नोएडा के सैक्टर-63 स्थित बहलोलपुर के पास चोटपुर में स्थित झुग्गी झोपड़ियों में बुधवार की रात अचानक आग लग गई। आग से झोपड़ियों में सिलेंडर फटने लगे जिससे आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना पर सेक्टर 63 थाना पुलिस समेत कई थानों की पुलिस फोर्स और पुलिस के आला अधिकारी और दमकल विभाग की दर्जन से अधिक गाड़ियाsो मौके पहुंच कर आग को बुझाने का काम शुरु कर दिया। चीफ फायर अधिकारी प्रदीप चौबे ने बताया कि सूचना मिलते ही पहले 3 फायर यूनिट को भेजा गया है, लेकिन जब यहां आकर देखा गया तो आग काफी फैल गयी है क्योंकि झुग्गियों का घनत्व काफी ज्यादा था, तो हमने यहां पर 10 गाड़ियां बुलाई गयी फिर आग को बुझाया गया। इस हादसे में कोर्ई जनहानि नहीं हुई है।




