नोएडा। स्पोर्ट्स सिटी परियोजना में भ्रष्टाचार और गड़बड़ी की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के रडार पर 10 आईएएस अधिकारी आ चुके हैं। ये सभी अधिकारी नोएडा प्राधिकरण में मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के पद पर रह चुके हैं। इनमें से कई अधिकारियों की दो से तीन बार तक नोएडा में तैनाती रही है। इसके अलावा, एसीईओ और प्लानिंग विभाग से जुड़े अधिकारियों की भी जांच की जा सकती है। हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है। उम्मीद की जा रही है कि आज सीबीआई की टीम एक बार फिर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पहुंच सकती है। कोर्ट ने सीबीआई को प्राधिकरण के जिम्मेदार अधिकारियों और बिल्डरों के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। इससे प्राधिकरण के पूर्व अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।
सीबीआई के रडार पर स्पोर्ट्स सिटी घोटाले के 10 आईएएस अधिकारी




