गुना। एक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उसने अपनी मां और पत्नी के बीच चल रहे विवाद को अपनी मौत की वजह बताया। वीडियो में उसने यह भी कहा कि शादी करने से पहले हर व्यक्ति को अपनी मां और होने वाली पत्नी को एक-दूसरे से मिलवा लेना चाहिए। यह घटना रविवार दोपहर की है, जब 27 वर्षीय नरेंद्र रजक, जो श्रीराम कॉलोनी में रहता था, बलवंत नगर में ट्रेन के सामने कूद गया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, हालांकि शुरुआत में युवक की पहचान नहीं हो सकी। बाद में उसकी शिनाख्त नरेंद्र रजक के रूप में हुई।
गुना में युवक ने ट्रेन से दी जान, सुसाइड से पहले वीडियो में बताई दिल दहला देने वाली वजह!




