मुझे डिबेट में लाठी और डंडों से पीटा गया : आईटी बाबा

Must read

नोएडा। आईटी बाबा ने आरोप लगाया है कि उन्हें डिबेट में लाठी और डंडो से पीटा गया। उन्होंने इस बात की शिकायत नऐउज्ञ थाने में दी। कोई सुनवाई नहीं होने पर वह सेक्टर 126 में पुलिस चौकी के बाहर बैठे रहे। हालांकि बाद में पुलिस के समझाने पर उन्होंने धरना वापस ले लिया। सेक्टर 126 थाने के एसएचओ भूपेंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें समझा दिया गया है और उन्होंने आगे शिकायत दर्ज नहीं कराई। महाकुंभ में चर्चित हुए आईआईटी बाबा उर्फ ​​अभय सिंह ने आरोप लगाया कि शुक्रवार को नोएडा में एक निजी चैनल के न्यूज डिबेट कार्यक्रम में उनके साथ मारपीट की गई। उन्होंने पुलिस से शिकायत की कि भगवाधारी कुछ लोग न्यूज रूम में आए और कथित तौर पर उनके साथ बदसलूकी की और लाठी-डंडों से उनकी पिटाई की। अभय सिंह ने आईआईटी बॉम्बे से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की है। हरियाणा से आने वाले सिंह ने अपने अनोखे तरीके से महाकुंभ में श्रद्धालुओं का ध्यान अपनी ओर खींचा है। आध्यात्मिकता अपनाने से पहले अपने करियर पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा था कि मैंने कई तरह की नौकरियां कीं। मैंने जो आखिरी काम किया, वह एप्लीकेशन और वेबसाइट डिजाइन करना था। एक साक्षात्कार में अभय सिंह ने बताया था कि कैसे उनकी इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि ने जीवन के प्रति उनके दृष्टिकोण को आकार दिया। उन्होंने बताया कि एयरोस्पेस इंजीनियरिंग का अध्ययन करने से उनकी तार्किक तर्क और बौद्धिक क्षमताएं बढ़ीं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article