बच्ची के साथ युवक ने किया दुष्कर्म

Must read

मोदीनगर। भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार साल की बच्ची से गन्ना दिलाने के बहाने खेत में ले जाकर युवक ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपित ने बच्ची को बुरी तरह पीटा। फिर बच्ची को खून से लथपथ हालत में ठेली से गांव में छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद बच्ची रोते हुए घर पहुंची। पहले तो स्वजन को लगा कि बच्ची को चोट लगी है, जिससे उसके कपड़े खून से सने हैं। जब चिकित्सक के पास लेकर गए तो दुष्कर्म की जानकारी हुई। बच्ची के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपित उसी गांव का है। उसकी उम्र 16 वर्ष है। क्षेत्र के एक गांव निवासी ऑटो चालक की चार वर्षीय बेटी गांव में ही आंगनबाडी केंद्र में पढ़ाई करती है। बच्ची बृहस्पतिवार देर शाम घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोसी आरोपित ठेली लेकर आया और बच्ची को गन्ना दिलाने के बहाने अपने साथ ईख के खेत में ले गया। वहां आरोपित ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे पीटा। शोर मचाने पर आरोपित ने बच्ची के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। दुष्कर्म के बाद धमकी दी कि यदि किसी से इस बारे में बताया तो जान से मार दूंगा। बच्ची रोने लगी तो आरोपित उसे ठेली में बैठाकर गांव में छोड़ आया। बच्ची ने स्वजन को आपबीती सुनाई। गुस्साए स्वजन आरोपित के घर पहुंचे लेकिन वह अपने अपराध को नकारने लगा। बच्ची के स्वजन से अभद्रता भी कर दी। स्वजन भोजपुर थाने पहुंचे और पुलिस को पूरे प्रकरण की जानकारी दी। पुलिस ने तत्काल बच्ची का मेडिकल कराकर केस दर्ज किया।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article