चैंपियंस ट्रॉफी 2025: पहली जीत के लिए भिड़ेंगे पाकिस्तान-बांग्लादेश, रावलपिंडी में होगा आखिरी ग्रुप मुकाबला!

Must read

रावलपिंडी। ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का नौवां और ग्रुप चरण का आखिरी मुकाबला आज पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमें पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं और अपनी पहली जीत की तलाश में हैं। पाकिस्तान को पहले न्यूजीलैंड और फिर भारत ने हराया, जबकि बांग्लादेश को भारत और न्यूजीलैंड से हार मिली। चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों टीमें पहली बार भिड़ेंगी, जबकि ओवरऑल वनडे इतिहास में पाकिस्तान ने 39 में से 34 मैचों में जीत दर्ज की है। दोनों का पिछला सामना वनडे वर्ल्ड कप 2023 में हुआ था, जहां पाकिस्तान ने 7 विकेट से जीत हासिल की थी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article