ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025: इंदौर रीजन को मिला सबसे ज्यादा निवेश, 29 एमओयू के साथ उद्योग और विकास को मिलेगा बढ़ावा!

Must read

इंदौर। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 भोपाल में आयोजित हुई, लेकिन इंदौर रीजन के लिए इसमें सबसे अधिक 29 एमओयू हुए, जो उद्योग, शहरी विकास, पर्यटन, एमएसएमई और हेल्थकेयर सहित नौ सेक्टरों से जुड़े हैं। एमपीआईडीसी के अनुसार, ये करार मौके पर ही किए गए, जबकि मुख्यमंत्री के साथ कई निवेशकों की व्यक्तिगत चर्चाएं भी हुईं, जिनके सकारात्मक परिणाम जल्द सामने आ सकते हैं। राज्य में अब तक कुल 30.77 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं, जिनसे 21.40 लाख नौकरियां बनने की उम्मीद है। इंदौर रीजन में खनिज, उद्योग, ऊर्जा, पर्यटन और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में प्रमुख कंपनियों ने निवेश का संकल्प लिया है, जिससे क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलेगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article