साउथ एशियन यूनिवर्सिटी में महाशिवरात्रि पर हंगामा: व्रत, नॉनवेज और मारपीट को लेकर भिड़े SFI-ABVP छात्र

Must read

नई दिल्ली। महाशिवरात्रि के अवसर पर दिल्ली की साउथ एशियन यूनिवर्सिटी में बुधवार को छात्रों के दो गुटों—स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP)—के बीच झड़प हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया। SFI का दावा है कि ABVP से जुड़े कुछ छात्रों ने एक महिला छात्रा के साथ मारपीट की, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया गया। वहीं, ABVP का आरोप है कि SFI के छात्रों ने उनके व्रत को जबरन तुड़वाने की कोशिश की। ABVP ने कहा कि शिवरात्रि के उपलक्ष्य में कई छात्रों ने व्रत रखा था और मेस प्रशासन को पहले ही सात्विक भोजन की व्यवस्था करने के लिए सूचित किया गया था, जिसके तहत एक मेस हॉल में ऐसा भोजन उपलब्ध कराया गया। लेकिन जब छात्र वहां व्रत का खाना खा रहे थे, तब SFI से जुड़े कुछ लोगों ने जबरदस्ती नॉनवेज परोसने की कोशिश की, जिससे विवाद बढ़ गया और मारपीट की नौबत आ गई।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article