सांसद महुआ मांझी सड़क हादसे में घायल

Must read

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की राज्यसभा सांसद महुआ मांझी एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, सांसद मांझी प्रयागराज महाकुंभ में स्नान कर लौट रहीं थीं, तभी लातेहार जिले के होटवाग गांव में उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और महुआ मांझी को गंभीर चोटें आईं हैं। घटना बुधवार सुबह करीब 04 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर हुई। महुआ मांझी महाकुंभ से लौट रही थीं तभी अचानक उनका वाहन एक दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे के तुरंत बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए लातेहार सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रांची के रिम्स अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कई वरिष्ठ नेता और समर्थकों समेत शुभचिंतक उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। यहां बताते चलें कि सांसद महुआ मांझी हिन्दी साहित्य की एक प्रतिष्ठित लेखिका हैं और समाजसेवा के क्षेत्र में उनका विशेष योगदान है। वह झारखंड मुक्ति मोर्चा की महिला मोर्चा की अध्यक्ष के रूप में भी सक्रिय रही हैं। महुआ मांझी झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के परिवार की करीबी मानी जाती हैं। जेएमएम ने उन्हें 2019 के विधानसभा चुनाव में रांची सीट से उम्मीदवार बनाया था, लेकिन वो तब सफल नहीं हो सकीं थीं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article