महाशिवरात्रि पर तीर्थ यात्रियों की भीड़, प्रशासन ने बदला ट्रैफिक प्लान – जानें नए रूट!

Must read

इंदौर। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर इंदौर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उज्जैन, ओंकारेश्वर, महेश्वर और अन्य तीर्थ स्थलों की यात्रा करेंगे, जिससे भारी भीड़ और यातायात दबाव की संभावना है। इसे नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किए हैं। मोरटक्का और ओंकारेश्वर में लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को ध्यान में रखते हुए 25 फरवरी की शाम 7 बजे से 26 फरवरी की रात 12 बजे तक इंदौर-इच्छापुर मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। इंदौर से खंडवा जाने वाले बड़े वाहन अब खरगोन होते हुए देशगांव की ओर डायवर्ट किए गए हैं, जबकि बुरहानपुर से खंडवा जिले में प्रवेश करने वाले वाहन देशगांव से होकर खरगोन, धामनोद और एबी रोड के रास्ते गुजरेंगे। इसी तरह, इंदौर से अन्य भारी वाहनों को भी खरगोन के रास्ते खंडवा भेजा जाएगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article