भोपाल। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में आयोजित दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) का समापन आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में होगा। इस समिट का उद्घाटन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था, जिसमें अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी सहित देश-विदेश के कई प्रमुख उद्योगपति शामिल हुए थे। समापन समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ मध्यप्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी और निवेशक भी मौजूद रहेंगे।
भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का समापन आज, अमित शाह की मौजूदगी में निवेश पर होगी बड़ी चर्चा!




