मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को 5 विकेट से हराकर दर्ज की पहली जीत

Must read

वडोदरा। विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के पांचवें मैच में मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को 5 विकेट से हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की, जबकि गुजरात को तीन मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा। मंगलवार को वडोदरा में खेले गए इस मुकाबले में गुजरात की टीम 120 रन बनाकर ऑलआउट हो गई, जिसके जवाब में मुंबई ने 16.3 ओवर में 5 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मुंबई के लिए नैटली सिवर-ब्रंट ने शानदार प्रदर्शन किया, उन्होंने 2 विकेट लेने के साथ फिफ्टी भी लगाई। हेली मैथ्यूज ने 3 विकेट, जबकि अमीलिया केर ने 2 विकेट चटकाए। गुजरात की ओर से काशवी गौतम ने 20 रन बनाने के अलावा 2 विकेट भी लिए, जबकि हरलीन देओल ने 32 रन की पारी खेली। कोटाम्बी स्टेडियम में मुंबई ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जिसके बाद गुजरात की टीम पावरप्ले में 28 रन पर 4 विकेट गंवा चुकी थी। हरलीन देओल और काशवी गौतम की पारियों की बदौलत टीम किसी तरह 120 रन तक पहुंच पाई। मुंबई के लिए अमनजोत कौर और शबनिम इस्माइल ने 1-1 विकेट लिया, जबकि एक बल्लेबाज रनआउट हुई।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article