हार का हिसाब बराबर करने के लिए दुंबई इंटरनेशनल स्टेडियम पर उतरेगी टीम इंडिया

Must read

मुम्बई। भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी में 23 फरवरी को होने वाले मुकाबले का सभी प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस मैच में दोनो ही टीमों के प्रशंसकों की खासी तादाद भी रहेगी। मैच के सभी टिकट पहले ही बिक गये हैं और सभी को उम्मीद है कि उन्हें एक और रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। भारत और पाक का ये मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मैच जिस मैदान पर होने जा रहा है वहीं 2021 में पाक ने जीत हासिल की थी। ऐसे में देखना होगा होगा कि भारतीय टीम पिछल हार का हिसाब बराबर कर पाती है या नहीं। उसे इस बार उतरते समय सावधान रहना होगा क्योंकि उसपर मनोवैज्ञानिक दबाव रहेगा। पाक टीम तब हुए उस मुकाबले में 10 विकेट से जीत थी और उसे किसी आईसीसी विश्वकप में भारतीय टीम के खिलाफ पहली जीत मिली थी। उस मैच में शाहीन शाह अफरीदी ने 3 विकेट विकेट लिए थे जबकि बाबर आजम ने मोहम्मद रिजवान के साथ 152 रन का की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई थी। तब जसप्रीत बुमराह भी विकेट लेने में विफल रहे थे। भारतीय टीम ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में कुल 6 एकदिवसीय खेले हैं जिसमें 5 में उसे जीत मिली है जबकि 1 मैच टाई रहा है। वहीं पाकिस्तान ने दुबई के इस मैदान पर 22 मैचों में से 8 जीते है जबकि 13 में वह हारी है और एक मैच का परिणाम नहीं निकला। पाकिस्तान की टीम ने दुबई में भारत से ज्यादा टी20 मुकाबले खेले हैं , ऐसे में वह मैदानों की अभ्यस्त है। इसमें भी उसका रिकॉर्ड अच्छा रहा है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article