सालों से बंद स्कूल में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Must read

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के जावर थाना क्षेत्र के ग्राम पीपल कोटा के एक स्कूल में फंदे से लटकी लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक की पहचान योगेश पिता दीपक 28 वर्ष ग्राम पीपल कोटा के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि योगेश परिवार का इकलौता कमाने वाला था। उसकी तबीयत भी खराब थी, बुधवार शाम को खाना खाने और दवा लेने के बाद वह गांव में घूमने के लिए निकल गया था। इसके बाद जब वह घर वापस नहीं लौटा तो वे उसे ढूंढने निकले और जब स्कूल में गए तो देखा कि योगेश फंदे से लटका हुआ है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल छा गया, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर जावर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article