मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो बदमाशों को किया गिरफ्तार

Must read

नोएडा। थाना बिसरख पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। बदमाशों के पास से दो तमंचे, कारतूस व चोरी की बाइक बरामद हुई है। सेंट्रल जोन के एडीसीपी हृदेश कठेरिया ने बताया कि थाना बिसरख पुलिस कामाख्या विला से चिपियाना की ओर जाने वाले रास्ते पर चेकिंग कर रही थी। चिपयाना की तरफ से बाइक पर आ रहे दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। संदेह के आधार पर पुलिस टीम ने बाइक का पीछा किया। तेज गति में बाइक भगा रहे बदमाशों की बाइक अनियंत्रित होकर फिसल कर गिर गई। खुद को घिरा देखकर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश की पहचान अमित पुत्र रिशिपाल निवासी जनपद संभल के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने कांबिंग के दौरान फरार बदमाश सद्दाम पुत्र मोहम्मद नजर निवासी संभल को भी दबोच लिया। इनके पास से दो तमंचे, कारतूस तथा थाना बिसरख क्षेत्र से चोरी की गई स्प्लेंडर बाइक बरामद हुई। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि उनके पास से बरामद बाइक उन्होंने बीते दिनों ब्लू सफायर मॉल के पास से चोरी की थी। पुलिस इनसे पूछताछ में जुटी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article