कैंटर के नीचे सो रहे शख्स पर चढ़ा कैंटर का पहिया, मौत

Must read

गुरुग्राम। सेक्टर 40 थाना क्षेत्र के कन्हई गांव में शराब ठेके के सामने खाली पड़ी जमीन पर कैंटर के नीचे सो रहे एक व्यक्ति पर कैंटर का पहिया चढ़ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना बुधवार रात 11 बजे की है। ठेके के पास खड़े लोगों ने कैंटर चालक को पकड़कर पुलिस को हवाले कर दिया। अभी मृत व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ लापरवाही की मामला दर्ज किया गया है। उसने पुलिस को बताया कि कुछ दोस्त कन्हई गांव में शराब ठेके के पास खड़े थे। हंसी मजाक चल रहा था। इसी दौरान इसी दौरान सामने खाली पड़ी जमीन पर कैंटर चालक ने अचानक अपना कैंटर आगे चला दिया। इससे उसके नीचे सो रहे एक व्यक्ति पर कैंटर का पहिया चढ़ गया। चीख पुकार पर सभी लोग वहां पहुंचे। लोगों ने कैंटर चालक को पकड़ लिया। इसके साथ ही घायल को फोर्टिस अस्पताल ले गए। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसकी पहचान नहीं हो पाई। थाना पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। वहीं पकड़े गए आरोपित कैंटर चालक की पहचान उत्तर प्रदेश के बहराइच निवासी सुनील कुमार के रूप में की गई है। शंशाक ने बताया कि बीते दिनों उनका एक दोस्त बीमार हो गया था। वह फोर्टिस में ही भर्ती है। दोस्त को देखने के लिए ही वह बुधवार को गुरुग्राम आए थे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article