बेंगलुरु। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तान स्मृति मंधाना 14 फरवरी से शुरु हो रहे महिला प्रीमिलयर लीग क्रिकेट (डब्लयूपीएल) को लेकर खासी उत्साहित हैं। मंधाना की कप्तानी में ही पिछली सत्र में रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल खिताब जीता था। इसबार भी उनकी टीम का लक्ष्य बेहतर प्रदर्शन कर अपना खिताब बराकरार रखना रहेगा। मंधाना पिछले कुछ समय से शानदार फार्म में हैं जो वह इस लीग में भी बरकरार रखना चाहेंगी। मंधाना ने डब्लयूपीएल की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा है कि इससे महिला क्रिकेट को लेकर सभी का रवैया बदला है। साथ ही उम्मीद जतायी कि अन्य खेलों में भी लीग शुरु होने पर इसी तरह की इस सफलता देखने को मिलेंगी। मंधाना ने कहा कि डब्ल्यूपीएल शुरु होने से पहले वह ऑस्ट्रेलिया बिग बैश जैसी लीग में अन्य भारतीय खिलाड़ियों के साथी खेलती थी। तब सभी उनसे पूछती थीं कि हमारी अपनी लीग कब होगी। वहीं जब लीग शुरु हुई तो सभी खिलाड़ी बेहद उत्साहित थी। इस लीग से नई प्रतिभाओं को एक मंच मिला और अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। इससे महिला क्रिकेट को लेकर लोगों का बदला।।’’ मंधाना की कहा कि जिस प्रकार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ने पुरुष क्रिकेट को बहुत बढ़ावा दिया है। वैसी ही भूमिका महिला क्रिकेट के लिए डब्ल्यूपीएल कर रहा है। आने वाले समय में अन्य खिलों में भी अधिक से अधिक लीग ये ही भूमिका निभाएंगी।
डब्लयूपीएल से महिला क्रिकेट के प्रति रवैया बदला : मंधाना




