एसीबी की टीम पहुंची केजरीवाल और संजय सिंह के घर

Must read

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेताओं के द्वारा बीजेपी की तरफ से कॉल आने और 15 करोड़ के ऑफर देने के दावों पर जांच के आदेश हो गए हैं। दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना के आदेश के बाद आप नेताओं अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह और मुकेश अहलावत के घर के लिए एसीबी की टीम रवाना हो गई है। एलजी ने कहा है कि इस मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के माध्यम से गहन जांच की जानी चाहिए। दिल्ली बीजेपी महासचिव विष्णु मित्तल ने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखकर गुजारिश किया कि वे भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो और किसी अन्य जांच एजेंसी को निर्देश दें कि अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह द्वारा आप के मौजूदा 7 विधायकों को 15 करोड़ रुपये की रिश्वत की पेशकश के आरोपों के संबंध में एफआईआर दर्ज हो और जांच करे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article