नई दिल्ली। यहां राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने सत्येंद्र जैन आय से अधिक संपत्ति (डीए) मामले में आरोपी बनाई गई कंपनी को समन जारी किया है। मेसर्स इंडो मेटलइम्पेक्स प्राइवेट लिमिटेड को कोर्ट ने समन किया है। अप्रैल 2019 में मुख्य आरोपपत्र का संज्ञान लेने के बाद सत्येंद्र जैन समेत अन्य 8 आरोपियों को कोर्ट ने पहले ही समन जारी कर दिया था। समन जारी करते हुए कोर्ट ने कहा कि मेसर्स इंडो मेटलइम्पेक्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ़ भी कुछ खास आरोप हैं। विशेष सीबीआई न्यायाधीश ने 31 जनवरी को पारित आदेश में कहा, “तदनुसार, मेसर्स इंडो मेटलइम्पेक्स प्राइवेट लिमिटेड को समन जारी किया जाए।” सत्येंद्र कुमार जैन, अजीत प्रसाद जैन, वैभव जैन, सुनील कुमार जैन, अंकुश जैन, मेसर्स अकिंचन डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स मंगलायतन प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स प्रयास इन्फोसॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड और इंडो मेटलइम्पेक्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ पूरक आरोप पत्र 03.01.2025 को दायर किया गया था।
सत्येंद्र जैन डीए मामला: राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने पूरक आरोपपत्र में आरोपी बनाई गई कंपनी को समन जारी किया




