धमकी देकर फंसे एल्विश यादव, एक और एफआईआर दर्ज

Must read

यूपी। यूट्यूबर और बिग बॉस विजेता एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। क्योंकि एल्विस समेत 4 अन्य साथियों के खिलाफ गाजियाबाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। ये एफआईआर मेनका गांधी के एनजीओ के मेंबर को धमकाने के आरोप में दर्ज की गई है। फिलहाल मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक मेनका गांधी के एनजीओ के मेंबर को एल्विश यादव व उनके साथियों पर धमकाने का आरोप लगा है। वहीं, इससे पहले इसी एनजीओं ने एल्विस यादव के खिलाफ नोएडा में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने एल्विस को गिरफ्तार किया था। गाजियाबाद कोर्ट ने एल्विश और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था। मेनका गांधी के एनजीओ पीपुल्स फॉर एनिमल (पीएफए) के सदस्य (सौरभ गुप्ता, गौरव गुप्ता) ने एल्विश यादव और उसके साथ अन्य लोगों पर सोसायटी में जबरन घुसने, पीछा करने और रेकी करने का आरोप लगाया है। पीएफए ने नोएडा में एल्विश यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी, जिसमें एल्विश को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। पीएफए के लोगों का आरोप है कि नोएडा की घटना के बाद एल्विश यादव और उसके लोगों ने न सिर्फ सोशल मीडिया पर धमकी दी, बल्कि पीएफए के मेंबर गौरव गुप्ता के मुताबिक एल्विश और उसके साथ कुछ लोग गाड़ियों में सवार होकर जबरन सोसायटी में घुसे। उन्होंने हमारी गाड़ी का पीछा कर रेकी की।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article