बागपत में भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व पर बड़ा हादसा, 7 की मौत, 75 घायल

Must read

बागपत। यूपी के बागपत में भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व पर मानस्तम्भ परिसर में बना लकड़ी से बना पैड ढह गया है। इसमें सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 75 से ज्यादा घायल हैं। मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। हादसे के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। बताया गया कि एम्बुलेंस नहीं मिलने पर घायलों को ई-रिक्शा से अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घायलों में तकरीबन 15 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक बड़ौत शहर कोतवाली इलाके के गांधी रोड पर यह दर्दनाक हादसा हुआ। श्री दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज मैदान पर बनाए गए मान स्तंभ का मंच टूट गया। इसमें दबने से सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 75 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। आज भगवान आदिनाथ के निर्वाण महोत्सव के तहत यहां धार्मिक कार्यक्रम होना था, इसके लिए यहां 65 फीट ऊंचा मंच बनाया गया था। मंच पर श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा होने से सीढ़ियां टूट गई। बताया जा रहा है कि मानस्तम्भ में विराजमान प्रतिमा जी का अभिषेक करने के लिए लगाई गई अस्थायी सीढ़ियां गिर गई हैं। इससे श्रद्धालु नीचे दब गए और भगदड़ मच गई। हादसे में तरसपाल(66) पुत्र हुकमचंद गांधी रोड इमली वाली गली, अमित (35) पुत्र नरेश चंद, अरुण(48) पुत्र केशव राम, ऊषा (24) पत्नी सुरेंद्र, शिल्पी (24) पुत्री सुनील जैन, विनीत जैन (40) पुत्र सुरेंद्र, कमलेश जैन(65) पत्नी सुरेश चंद की मौत हो गई है। घायलों का उपचार जारी है। बता दें कि यह आयोजन करीब 25 सालों से हर साल होता है। जहां आयोजन हो रहा था वहां भराव किया गया था। मिट्टी में नमी थीं। आयोजन स्थल पर बनाए गए मंच की सीढ़ियों पर श्रद्धालु ज्यादा संख्या में चढ़ने से बल्लियों का बैलेंस बिगड़ गया और रस्सियां टूट गई। हादसा होते ही ऊंचाई पर बना मंच भरभराकर नीचे गिर पड़ा और तकरीबन 15 पुलिस कर्मी और 75 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए हैं। इनमें अभी तक सात की मौत हो चुकी है और कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं मृतकों के पोस्टमार्टम नहीं कराने को लेकर मौके पर मौजूद लोगों ने हंगामा कर दिया। घटना स्थल पर पुलिस राहत व बचाव कार्य में जुटी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article