बिजली निगम का सीए रिश्वत लेते गिरफ्तार

Must read

फरीदाबाद। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान मुबारिक के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता का करीब तीन लाख रुपये का बिजली बिल आया हुआ था। बिल को कम करने के बदले आरोपित सीए मुबारिक ने उससे 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना एंटी करप्शन ब्यूरो को दे दी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी टीम ने योजना बनाकर जाल बिछाया। देर रात सेक्टर-55 में शिकायतकर्ता से 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते समय टीम ने आरोपित मुबारिक को काबू कर लिया। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम आरोपित से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसीबी अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपित को आज अदालत में पेश किया जाएगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article