नई दिल्ली। दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में मछली मंडी (मछली मार्केट) के पास बुधवार रात को भीषण आग लग गई। यह आग मटियाला क्षेत्र में मछली बाजार के आसपास फैली, जहां घनी आबादी और दुकानें-झुग्गियां हैं। दिल्ली फायर सर्विस को रात सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन आग से आसपास की कुछ दुकानें और झुग्गियां प्रभावित हुई हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की कोई रिपोर्ट नहीं आई है, लेकिन इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। नुकसान का आंकलन करने में सरकारी टीमें जुटी हैं।
उत्तम नगर में मछली मंडी में लगी आग, 300 से ज्यादा झुग्गियां जलकर राख




