आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में पांच लोग गिरफ्तार

Must read

गाजियाबाद। देश के खिलाफ आतंकी गतिविधियों में शामिल रहने के आरोप में पुलिस और इंटेलिजेंस ने गाजियाबाद के मसूरी के नाहल गांव के पांच लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है। अभी आरोपियों से पूछताछ चल रही है। आरोपितों के खिलाफ गैर कानूनी गतिविधियों (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत मुकदमा लिखा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि लोनी में सलीम वास्तविक पर हुए जानलेवा हमले के बाद इंटरनेट मीडिया पर लगातार निगरानी की जा रही थी। इसी निगरानी के दौरान नाहल के कुछ लोगों के इंटरनेट मीडिया अकाउंट्स से देश विरोधी और भड़काऊ जानकारी लगातार डाली जा रही थी। पुलिस ने ही आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस आयुक्त जे रविंदर गौड़ का कहना कि एटीएस और इंटेलिजेंस ब्यूरो को भी आरोपियों के पकड़े जाने की सूचना दे दी गई है। इसी कड़ी में पुलिस कुछ और आरोपितों को भी शीघ्र पकड़ने की तैयारी में है। आरोपियों ने वाट्सएप ग्रुप बनाकर भी जेहादी मैसेज आगे बढ़ाए। इस ग्रुप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई शहरों के युवक जुड़े हुए थे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article