महिला एशियन कप से भारत बाहर, चीनी ताइपे ने 3-1 से हराया

Must read

नई दिल्ली। भारत की महिला फुटबॉल टीम एशियन कप से बाहर हो गई है। एशियन फुटबॉल परिसंघ के अंतिम ग्रुप मुकाबले में भारत को चीनी ताइपे के खिलाफ 1-3 से हार का सामना करना पड़ा, जिसके साथ ही टीम का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया। अगले दौर में पहुंचने के लिए भारत को यह मुकाबला कम से कम दो गोल के अंतर से जीतना जरूरी था, लेकिन टीम ऐसा करने में सफल नहीं हो सकी। सिडनी में खेले गए इस मैच में भारत ने गेंद पर अच्छा नियंत्रण रखा और कई मौके भी बनाए, हालांकि अंतिम क्षणों में गोल करने में नाकाम रही। मैच के 12वें मिनट में चीनी ताइपे ने बढ़त बना ली, जब संजू के खराब बैक पास के बाद जे डब्ल्यू चेन ने गेंद वाई एच सू को पास की और उन्होंने खाली गोलपोस्ट में गेंद डालकर स्कोर 1-0 कर दिया। भारत ने 39वें मिनट में बराबरी की, जब मनीषा कल्याण ने करीब 30 गज दूर से शानदार शॉट लगाकर गोल किया और स्कोर 1-1 कर दिया। पहले हाफ के अतिरिक्त समय में चीनी ताइपे को पेनल्टी मिली, जिसमें वाई वाई सू का शॉट पोस्ट से टकराने के बाद गोलकीपर एलांगबाम पंथोई चानू से लगकर गोल में चला गया और ताइपे ने 2-1 की बढ़त हासिल कर ली। दूसरे हाफ में भारत ने बराबरी के प्रयास किए, लेकिन 77वें मिनट में यू चिन चेन ने तीसरा गोल कर मुकाबला लगभग तय कर दिया। मैच के 83वें मिनट में एक टक्कर के दौरान भारतीय कप्तान स्वीटी देवी और गोलकीपर पंथोई चानू चोटिल हो गईं, जिन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया और जांच के लिए अस्पताल भेजा गया। इससे पहले भारत ग्रुप चरण में वियतनाम और जापान से भी हार चुका था, जिसके कारण टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article