गाजियाबाद। टीला मोड़ थाना पुलिस ने 10 माह बाद किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने किशोरी को भी बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने किशोरी का यौन उत्पीड़न करना स्वीकार किया है। आरोपित के खिलाफ पैतृक गांव में भी पोक्सो एक्त के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपित को कोर्ट में पेश कर दिया है। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाली महिला ने 28 मई 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनका आरोप था कि उनकी नाबालिग भतीजी दिल्ली पुरानी सीमापुरी में पढ़ाई करने जाती थी। जहां उसकी मुलाकात फिरोज अंसारी से हो गई थी। 26 मई को किशोरी दुकान से सामान लेने गई थी। जिसके बाद वह वापस नहीं आई। फिरोज उसे बहला फुसलाकर ले गया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी। आरोपी को भोपुरा तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में उसने आरोपित फिरोज ने बताया कि दोनों दो वर्ष से एक-दूसरे को जानते थे। वह उसे अजमेर ले गया था। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। एसीपी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया गया है।




