ट्रेन के गेट पर खड़े होकर सफर कर रही महिला की गिरकर मौत

Must read

गुरुग्राम। शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन के गेट पर सफर कर रही महिला की चौमा फाटक के पास गिरने से मौत हो गई।जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को स्वजन को सौंप दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।जीआरपी के अनुसार मृत महिला की पहचान नोएडा के मकसूदपुर की रहने वाली 31 वर्षीय आंचल त्यागी के रूप में की गई। बताया जाता है कि आंचल नौ फरवरी को गुरुग्राम के भांगरौला में रहने वाले अपने भाई के यहां आई थीं।शुक्रवार को वह अपनी मां ममता के साथ शालीमार एक्सप्रेस से मेरठ जाने के लिए गुड़गांव रेलवे स्टेशन से ट्रेन में सवार हुई थीं। ट्रेन में काफी भीड़ थी, इसलिए वह गेट पर ही खड़ी थीं।गुड़गांव-बिजवासन रेलवे स्टेशन के बीच चौमा फाटक के पास जब ट्रेन ने ट्रैक बदला तो झटका लगने से वह नीचे गिर गईं। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article