पति ने की पत्नी समेत 3 बेटियों की गला रेतकर की हत्या

Must read

नई दिल्ली। दिल्ली के बाहरी उत्तरी इलाके में एक बार फिर दिल दहला वारदात सामने आई है। चंदन पार्क इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और 3 बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी पति धारदार हथियार से चारों का गला रेतकर मौके से फरार हो गया है। घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है। पड़ोसियों ने पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।   दिल्ली पुलिस ने बताया कि आउटर नॉर्थ दिल्ली के चंदन पार्क इलाके में एक आदमी ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की धारदार हथियार से हत्या कर दी। आरोपी पति मौके से फरार है। बुधवार 25 फरवरी को सर्वोदय विद्यालय के पास चंदन पार्क में 3 लड़कियों और 1 महिला समेत 4 लोगों की गला रेतकर हत्या की सूचना पीसी SP बादली दिल्ली को मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।पीड़ितों के पड़ोसी रूबी ने कहा, “मैंने सुबह देखा कि वे सभी मरे हुए पड़े थे और उनका गला कटा हुआ था। मुझे नहीं पता कि उनकी हत्या किसने की। मैं रात को ड्यूटी से आती थी तो बच्चियां पूछती थी कि दीदी आ गई। मेरे बच्चे भी खेलते थे साथ में, पता नहीं अचानक क्या हुआ? हत्या का शक परिवार के मुखिया पर है, जो फरार है।सूचना मिलते ही पुलिस के सीनियर अधिकारी भी H.No. 84/E, गली नंबर 3, चंदन पार्क, सिरसपुर, दिल्ली पहुंची। पुलिस ने देखा कि ग्राउंड फ्लोर पर बने एक कमरे में 3 नाबालिग लड़कियां और एक महिला की लाश है। उनका गला किसी धारदार हथियार से कटे हुआ था। पड़ोसियों को किसी तरह का संकेत नहीं मिला था कि घर के भीतर इतना भयानक कांड रचा जाएगा। इस घटना से इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।अब तक की जांच से पता चला है कि मरने वाली महिला अनीता पत्नी मुनचुन केवट थी, जो अपने पति और तीन बेटियों, एक की उम्र 7 साल, दूसरी की 5 साल और तीसरे की उम्र 3 साल है चंदन पार्क में रहती थीं। ये परिवार मूल रूप से बिहार के निवासी थे। पति आजादपुर मंडी में सब्जी बेचने का काम करता था। घटना के बाद से आरोपी मुनचन केवट फरार है। इस संबंध में, BNS की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश में कई टीमें बनाई गई हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article