रेस्टोरेंट मैनेजर ने मालिक को लगाया लाखों को चूना

Must read

पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग 19 स्थित एक मशहूर शिकंजी रेस्टोरेंट के मालिक के साथ धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। रेस्टोरेंट के मैनेजर ने मालिक और उसके पार्टनर के बैंक खातों व क्रेडिट कार्ड से करीब छह लाख रुपये की हेराफेरी की और फिर नई बाइक व लैपटाप लेकर रफूचक्कर हो गया। होडल थाना पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। मामले में खांबी गांव के रहने वाले सतीश कुमार ने बताया कि वह जैन असली शिकंजी रेस्टोरेंट के मालिक हैं। उन्होंने पुन्हाना के रहने वाले अर्पण गौतम को पिछले पांच महीने से मैनेजर के पद पर रखा था। सतीश ने अर्पण पर भरोसा करके कर्मचारियों का वेतन डालने के लिए उसके नाम से एक बैंक खाता भी खुलवाया था। शिकायत के अनुसार, मैनेजर ने इस भरोसे का फायदा उठाते हुए सतीश के खाते से एक लाख 37 हजार रुपये अपने परिचितों के खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके अलावा, उसने रेस्टोरेंट के कैश से तीन लाख 51 हजार 445 रुपये का गबन किया और सतीश के पार्टनर जगबीर के क्रेडिट कार्ड से भी एक लाख 13 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने बताया कि जब उन्होंने हिसाब-किताब में गड़बड़ी को लेकर आरोपित से पूछताछ की, तो एक जनवरी 2026 को अर्पण गौतम रेस्टोरेंट की नई हीरो बाइक, लैपटाप और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया। आरोपित ने रेस्टोरेंट के नाम पर बाजार से भी लाखों रुपये का सामान उधार ले रखा है। पीड़ित सतीश का आरोप है कि उन्होंने जनवरी माह में दो बार थाना होडल में शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद मामला पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में लाया गया। अब थाना होडल पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article