युवक को दिनदहाड़े दौड़ाकर गोलियां मारी, मौत

Must read

नोएडा। पुरानी रंजिश के चलते थाना ईकोटेक प्रथम क्षेत्र के ग्राम लुक्सर में दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक हो गया। आरोप है कि सचिन और उसके साथियों ने ताबड़तोड़ कई गोलियां मारकर नितिन नाम के युवक की हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। परिजन और स्थानीय लोग घायल नितिन को तत्काल नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।। वहीं, कासना व ईकोटेक-1 कोतवाली पुलिस के साथ मिलकर स्वाट टीम ने लुक्सर में युवक की हत्या के एक आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ईकोटेक-वन कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों का आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर की शह पर ही आरोपियों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से रंजिश चली आ रही थी, जिसके चलते यह वारदात हुई। बताया जा रहा है हमलावर पक्ष के एक व्यक्ति की वर्ष 2024 में हत्या की गई थी, जिसमें नितिन मुख्य आरोपित था। परिजनों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया। पुलिस टीमें गठित की गई है। सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन कर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपितों को हिरासत में ले लिया है। बाकी की तलाश जारी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article