युवती की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी पर कर दी अश्लील सामग्री वायरल

Must read

हापुड़। हापुड़ में कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की युवती के नाम से एक आरोपी ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बना दी। आरोपी ने युवती के फोटो के साथ अश्लील गाना लगाकर उसे वायरल कर दिया। आरोपी ने उसकी छवि खराब करने की के लिए आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट कर रहा है। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में नगर के एक मोहल्ले की युवती ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर उसके नाम से फर्जी आईडी बनाई है। उस आईडी पर उसकी फोटो अपलोड कर उन पर गंदे गाने लगाकर वायरल किया जा रहा है। इससे उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच रही है और उसे मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में उसका घर से निकलना भी दूभर हो चला है। पीड़िता ने पुलिस से फर्जी आईडी संचालित करने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संबंधित आईडी की तकनीकी जांच कर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article