इंजीनियर मौत मामला : अब तक नहीं आई एसआईटी की जांच रिपोर्ट

Must read

नोएडा। सेक्टर-150 टी पॉइंट पर बेसमेंट के लिए खोदे प्लाॅट में भरे पानी में इंजीनियर की मौत के मामले में अभी तक एसआईटी जांच रिपोर्ट नहीं आई है। जबकि एक माह हो गया है। वहीं बेटे युवराज मेहता को खोने वाले पिता राजकुमार मेहता बेटी के साथ लंदन चले गए हैं। हर कोई यह जानने को उत्सुक है कि एसआईटी की जांच में किस विभाग के कौन से अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही रही थी, उसके खिलाफ क्या कार्रवाई होगी। नोएडा के सेक्टर 150 मेंटी पॉइंट पर 16 जनवरी की रात युवराज की कार बेकाबू होकर नाले की दीवार तोड़ते हुए बेसमेंट के लिए खोदे गए प्लाट में भरे पानी में जा गिरी थी। मां की पहले ही मौत हो चुकी थी, जबकि बहन शादी के बाद से पति के साथ लंदन में रहती है। वीजा की समस्या के चलते घटना के करीब 16 दिन बाद बेटी पिता से मिलने यूरेका सोसायटी पहुंची थी। दो दिन पर रुकने के बाद पिता-पुत्री दिल्ली चले गए थे। इकलौते बेटे को खोने वाले पिता को अब घर में ढांढस बंधाने या देखरेख करने वाला कोई नहीं है। इसके चलते दिल्ली से बेटी उन्हें अपने साथ लेकर लंदन चली गई है। पड़ोसियों का कहना है कि वह जल्द ही वापस आ जाएंगे, यह बोल कर गए हैं। बता दें करीब दो घंटे संघर्ष के बाद भी मौके पर मौजूद युवराज को नहीं बचा पाने में सिस्टम की लापरवाही सामने आई थी। लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई के लिए गठित एसआइटी को पांच दिन में रिपोर्ट सौंपनी थी। शासन को जांच रिपोर्ट सौंपने के करीब 20 दिन बाद भी सार्वजनिक नहीं की गई है। शोक सभा के बाद से युवराज के पिता, स्वजन और दोस्तों ने मीडिया से दूरी बना रखी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article