फरीदाबाद। साइबर ठगों ने दो लोगों से अलग-अलग तरीके से 65 हजार 650 रुपये ठग लिए। भगत सिंह कालोनी के रहने वाले प्रजापति से उसके पुराने सिक्के खरीदने के नाम पर 45 हजार 650 रुपये ठग लिए। इसी तरह से सेक्टर-11 के रहने वाले विशाखा विशन से अज्ञात व्यक्ति ने राम फिनकोप कंपनी का कर्मचारी बन कर उसके ऋण की सेटलमेंट के नाम पर 18 हजार रुपये ठग लिए। साइबर थाना पुलिस ने दोनों की शिकायत पर अज्ञात आराेपितों के खिलाफ साइबर अपराध की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और टीमें साइबर ठग की तलाश करने में जुट गई हैं।




