नई दिल्ली। दिल्ली के द्वारका में एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर जमकर आतंक मचाया। कार चालक ने तेज स्पीड में कथित तौर पर कई टू-व्हीलर को टक्कर मारी, जिसमें एक महिला समेत कई लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, यह घटना गुरुवार शाम को हुई। एक तेज रफ्तार कार ने द्वारका सेक्टर-22 में एक रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स के पास कार से कंट्रोल खो दिया और पार्क हुए वाहनों समेत कई बाइक सवारों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से एक महिला समेत कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों का उपचार कराया है। हालांकि, किसी को ज्यादा गंभीर चोटें नहीं आई हैं। वहीं, पुलिस ने इस मामले को लेकर मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए जांच शुरू कर दी है।
कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, महिला समेत कई लोग घायल




