चलती कार में अचानक लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

Must read

नोएडा सेक्टर-70। मंगलवार शाम एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार चालक ने समय रहते गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

यह हादसा थाना फेस-3 क्षेत्र के भगवती गार्डन के पास हुआ। कार का रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 16 सीएक्स 2908 बताया गया है। चालक सेक्टर-11 एस होंडा से कार लेकर गौर सिटी-2 की ओर जा रहा था, तभी चलते समय गाड़ी में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख चालक ने तुरंत कार रोकी और बाहर कूद गया।

जिला दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार के अनुसार प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण गाड़ी में तकनीकी खराबी सामने आई है। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग को पूरी तरह बुझा दिया।

अधिकारियों ने पुष्टि की है कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है और मामले की जांच की जा रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article