साइबर ठगों ने युवक से 23.53 लाख ठगे

Must read

गाजियाबाद। गाजियाबाद के अंकुर विहार में एक युवक को नामी कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने के नाम पर शातिर साइबर ठगों ने करीब 23.53 लाख रुपये की ठगी कर ली। जानकारी के मुताबिक अंकुर विहार निवासी जितेंद्र तिवारी ने ऑनलाइन एक वेबसाइट के माध्यम से नामी कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप के लिए आवेदन किया था। इसी दौरान ठगों ने नामी कंपनी के नाम से मिलती-जुलती एक फर्जी ईमेल आईडी बनाकर उनसे संपर्क किया। ठगों ने खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए बेहद प्रोफेशनल तरीके से बातचीत की, जिससे जितेंद्र को उन पर भरोसा हो गया।पीड़ित के अनुसार ठगों ने 18 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच कभी प्रोसेसिंग फीस, कभी हैंडलिंग चार्ज और कभी सिक्योरिटी मनी के नाम पर उनसे अलग-अलग किस्तों में पैसे ट्रांसफर करवाए। ठगों की बातों में आकर जितेंद्र ने कुल 23 लाख 53 हजार रुपये उनके बताए गए खातों में जमा कर दिए।इसके बाद भी जब ठगों ने और पैसे की मांग की और न तो कोई काम शुरू हुआ और न ही माल भेजा गया, तब पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो ठगों ने उनका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर क्राइम थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मोबाइल नंबर, बैंक खातों और ईमेल आईडी के जरिए आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article