18 करोड रूपये की जीएसटी चोरी करने वाले 3 गिरफ्तार

Must read

ग्रेटर नोएडा। क्राइम ब्रांच गौतमबुद्धनगर एवं थाना बीटा-2 पुलिस के संयुक्त प्रयास से फर्जी जीएसटी फर्म्स रजिस्टर कराकर करीब 18 करोड रूपये की जीएसटी चोरी करने वाले 3 अभियुक्त गिरफ्तार किये गए हैं। इनके कब्जे से 4 मोबाइल फोन बरामद किये गए। पुलिस मीडिया सेल के अनुसार 20/21.02.2025 को क्राइम ब्रांच गौतमबुद्धनगर एवं थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुये फर्जी जीएसटी फर्म्स रजिस्टर कराकर करोडो रूपये की जीएसटी चोरी करने वाले 03 अभियुक्तों 1. प्रदीप उर्फ पंकज शर्मा पुत्र रामप्रसाद शर्मा 2. दुष्यंत शर्मा उर्फ देवेन्द्र शर्मा पुत्र लटूर चंद 3. सब्बन अहमद पुत्र जमील अहमद को पूछताछ हेतु कार्यालय अपराध शाखा बुलाया गया था। बाद पूछताछ अपराध की पुष्टि होने पर उन्हे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों द्वारा फर्जी तरीके से फर्जी किराया नामा व फर्जी बिजली के बिलो से फर्जी फर्म रजिस्टर्ड कराकर तीनो फर्मो के नाम से लगभग 100 करोड के फर्जी बिल तैयार कर करीब 18 करोड जीएसटी चोरी कर राजस्व को हानि पंहुचाई गयी है।

 

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article