दांतों से काट दी पति की जीभ, पत्नी गिरफ्तार

Must read

मोदीनगर। मोदीनगर की संजयपुरी कॉलोनी में सोमवार देर रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। घर में अंडा करी बनाने को लेकर हुए विवाद में पत्नी ने गुस्से में आकर अपने पति की दांतों से जीभ काट ली। घटना रात करीब दो बजे की बताई जा रही है। घायल पति विपिन को गंभीर हालत में मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार जीभ का आगे का हिस्सा कटकर अलग हो गया, जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पत्नी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना के समय दंपती शराब के नशे में थे, जिसके चलते मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पुलिस का कहना है कि घायल के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article