बोलेरो-बाइक की आमने-सामने टक्कर, बाइक सवार जिंदा जला

Must read

टीकमगढ़। जिले में सोमवार शाम बोलेरो और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई, जिसमें बाइक सवार युवक जिंदा जल गया। मृतक की पहचान रामदीन अहिरवार (26) के रूप में हुई है। हादसा बड़ागांव धसान थाना क्षेत्र में शाम करीब साढ़े सात बजे हुआ। बोलेरो में सवार सभी लोग मौके से फरार हो गए।

रामदीन राशनखेरा गांव का रहने वाला था। वह ट्रैक्टर की किस्त जमा करने टीकमगढ़ गया था और लौटते समय बड़ागांव-ककरवाहा रोड पर उमरी तिगैला के पास उसकी बाइक सामने से आ रही बोलेरो से टकरा गई। टक्कर के तुरंत बाद दोनों वाहनों में आग भड़क उठी और बाइक सवार को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।

पुलिस के अनुसार बोलेरो ककरवाहा की ओर से बड़ागांव जा रही थी। हादसे के बाद उसमें सवार लोग भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। एसडीओपी राहुल कटरे ने बताया कि बोलेरो सवारों की तलाश की जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article