दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर ट्रक से भिड़ंत में तीन घायल

Must read

गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर गाजियाबाद के भोजपुर थानाक्षेत्र में सैदपुर गांव के निकट मंगलवार सुबह सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से कार टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार के भी परखच्चे उड़ गए। आनन-फानन में घायलों को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। घने कोहरे के चलते हादसे की बात सामने आ रही है। मामले में कोई शिकायत पुलिस को नहीं मिली है। हापुड़ के हिमायूं नगर के मईनुद्दीन, वसीम व फैजल मंगलवार को किसी काम से कार से मेरठ की तरफ जा रहे थे। सुबह के समय वे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर चढ़े। कोहरा अधिक हाेने के चलते दृश्यता कम थी। जब वे सैदपुर के पास पहुंचे तो सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा था। कोहरे में ट्रक दिखा नहीं और कार की पीछे से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची एक्सप्रेस-वे की पेट्रोलिंग टीम ने तीनों को किसी तरह कार से निकाला। खून से लथपथ हालत में उन्हें मेरठ के अस्पताल पहुंची, जहां उनका अब भी उपचार चल रहा है।इस दौरान पीछे से आ रहे अन्य वाहन कार में न टकराएं, इसलिए आनन-फानन में क्रेन की मदद से कार को भी सड़क किनारे किया गया। मामले में एसीपी मोदीनगर का कहना है कि फिलहाल कोई शिकायत पुलिस को नहीं मिली है। तीनों घायलों का अभी उपचार चल रहा है। शिकायत मिलने पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article