नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मंगलवार को मेट्रो स्टेशन पर एक दर्दनाक घटना सामने आई है। नजफगढ़ मेट्रो स्टेशन पर एक युवक ने चलती मेट्रो के आगे छलांग लगा जान दे दी। बताया गया कि मेट्रो ढांसा स्टैंड से नजफगढ़ आ रही थी, इसके पहले की प्लेटफॉर्म पर रुकती, युवक ने छलांग लगा दी। वहीं, पुलिस द्वारा युवक के शव को ट्रैक से हटाया जा रहा है। यह भूमिगत मेट्रो स्टेशन है। बता दें कि अभी यह पता नहीं चल सका है कि युवक ने मेट्रो के आगे कूदकर जान क्यों दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। माना जा रहा है कि जल्द ही युवक के आत्महत्या करने की वजह सामने आएगी।
दिल्ली में मेट्रो के आगे छलांग लगाकर युवक ने दी जान




