बारिश में भारत की शानदार जीत, साउथ अफ्रीका को 25 रन से हराया

Must read

नई दिल्ली। यूथ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 25 रन से मात दी। विलोमूर पार्क स्टेडियम में खेले गए बारिश से प्रभावित मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। भारत ने 50 ओवर में सभी विकेट खोकर 301 रन बनाए। जवाब में 302 रन का लक्ष्य लेकर उतरी साउथ अफ्रीकी टीम 27.4 ओवर में 4 विकेट पर 148 रन ही बना सकी थी, तभी बारिश के कारण मैच रोकना पड़ा। डकवर्थ लुईस मैथड के तहत भारत को विजेता घोषित किया गया।

इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा मुकाबला 5 जनवरी और तीसरा मैच 7 जनवरी को इसी मैदान पर खेला जाएगा।

भारत की पारी में हरवंश पंगालिया ने 95 गेंदों पर 93 रन की शानदार पारी खेली। आरएस अंब्रिश ने 65 रन जोड़े, जबकि कनिष्क चौहान ने 23 गेंदों में 32 और खिलान पटेल ने 26 रन बनाए। साउथ अफ्रीका की ओर से जेजे बैसन ने चार विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका को पावरप्ले में ही झटके लगे। अदनान लागदीन, कप्तान मोहम्मद बुलबुलिया और जेसन रोल्स जल्दी आउट हो गए। जोरिच वान शाल्कवाइक 60 और अरमान मनाक 46 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए दीपेश देवेंद्रन ने दो विकेट झटके, जबकि खिलान पटेल को एक सफलता मिली।

इस मैच में भारत के कप्तान वैभव सूर्यवंशी ने भी इतिहास रचा। 14 साल 282 दिन की उम्र में वे यूथ वनडे में कप्तानी करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए। उन्होंने पाकिस्तान के अहमद शहजाद का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया, हालांकि इस मैच में वैभव सिर्फ 11 रन ही बना सके।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article