हरियाणा में 4 सीनियर आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर
चंडीगढ़। हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने गुरुवार शाम को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के चार वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में आलोक मित्तल को हरियाणा पुलिस आवास निगम के प्रबंध निदेशक के साथ-साथ जेल महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अरशिंदर सिंह चावला को राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो का पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। वहीं, कलारामचंद्रन को मधुबन स्थित हरियाणा पुलिस अकादमी का निदेशक नियुक्त किया गया है, और सी एस राव को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (मानवाधिकार और मुकदमेबाजी) के पद पर तैनात किया गया है। इससे एक दिन पहले बुधवार को रियाणा सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के दो एवं हरियाणा पुलिस सेवा के छह अधिकारियों के तबादले का आदेश दिया था। सरकारी आदेश के अनुसार, भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी गंगा राम पुनिया को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात किया गया। आदेश के अनुसार, भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के एक अन्य अधिकारी नरेंद्र बिजारनिया को करनाल के पुलिस अधीक्षक का प्रभार दिया गया है।
- Advertisement -
- Advertisement -