फरीदाबाद। फरीदाबाद के बड़ौली गांव में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। युवक रात को मीट लेने के लिए घर से बाहर गया था। मृतक बड़ौली गांव में रहता था और यहां कबाड़ का काम करता था। रिजवान को रात में बड़ौली गांव के बलबीर चंदीला नाम के युवक के साथ देखा गया था। सुबह उसका शव गांव के बाहर पड़ा हुआ मिला। उसके शरीर पर चाकू लगने के निशान हैं। मृतक के परिजन बलबीर चंदीला पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को बादशाह खान नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।




